दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा की शुरुआत आज से

शेयर करें

दुर्ग ।। प्रदेश सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, स्वेच्छाचारिता, जनता की मूलभूत समस्याओं के निराकरण में नाकामी, खराब कानून व्यवस्था, चोरी-लूट-डकैती-हत्या-बलात्कार जैसी बढ़ती अपराधिक घटनाएं, सड़क दुर्घटनाएं, पट्टा वितरण पर रोक, पेयजल समस्या, भूमि अधिग्रहण मुआवजा में घालमेल, अवैध शराब बिक्री, नशा कारोबारियों को संरक्षण जैसे अनेकों जनविरोधी कृत्यों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग द्वारा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में जन आक्रोश पदयात्रा सोमवार 13 फरवरी से प्रारंभ की जा रही है।

यह पदयात्रा उतई नगर पंचायत अंतर्गत डूमरडीह स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक कर प्रारंभ होगी। पदयात्रा डूमरडीह के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर उतई बस स्टैंड, मिलपारा, बाजार चौक, आशीष नगर, इंदिरा नगर, नेहरू नगर, आदर्शनगर, गांधी चौक, बाजार चौक,पाटनपुल, खदानपारा, हथखोजपारा के पश्चात ग्राम खोपली पहुंचेगी तदुपरांत ग्राम मचांदुर में पदयात्रा का समापन होगा।

जनाक्रोश पदयात्रा की जानकारी को लेकर उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते वर्मा और उतई नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर ने कहा कि सर्वविदित है कि प्रदेश की सरकार जिसके अकुशल नेतृत्व के चलते आम जनमानस बहुत परेशान है। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित ढेरों जन समस्याओं को लेकर निकाली जा रही पदयात्रा में जनता से मुख्यमंत्री के नाम आवेदन भरवाए जाएगा और उन्हें जिले में आयोजित होने वाले प्रदेश एवं जिला स्तर पर आंदोलन हेतु आमंत्रित किया जायेगा साथ ही मोदी सरकार के लाभार्थियों से भेंट मुलाकात भी की जाएगी। पदयात्रा में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत उतई मंडल के समस्त भाजपा एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता निर्धारित समय पर सुबह 09:00 बजे शिव मंदिर प्रांगण डूमरडीह में एकत्र होंगे । पदयात्रा के संबंध में बैठक आज दोपहर 3 बजे पटेल भोजनालय के छत पर स्थित सभागार में संपन्न हुई।

जिसमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, एवं उतई मण्डल प्रभारी दिलीप साहू उपस्थित रहे एवं साथ ही जिला मंत्री रोहित साहू, फत्तेलाल वर्मा, सोनू राजपूत, विमला कामड़े, श्रीमती लता सोनवानी, सुनिता वर्मा, दिनेश्वरी देशमुख, दिनेश साहू, रुपनारायण शर्मा, सोहन रिगरी, चेतन साहू, गणेश ठाकुर, चंदू देवांगन, योगेश ठाकुर, आलोक साहू, संतोष सपहा, खूबी राम साहू, देवेंद्र भारती, नरेंद्र साहू, आशीष साहू, रूपेश पारख, लक्ष्मी नारायण साहू, आदि कार्यकर्ता गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply