मुख्यमंत्री ने खोरपा में जयराम साहू के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का लिया आनंद

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज अभनपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम खोरपा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम खोरपा में अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के पहले जयराम साहू के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का जयराम साहू के परिवारजनों ने पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने साहू परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा-बड़ी और बोहार भाजी की सब्जी परोसा। वहीं खट्टा भिंडी और लाल भाजी का भी लुफ्त उठाया। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए जयराम साहू और उनके परिजनों को धन्यवाद दिया।

     मुख्यमंत्री को परिवार के बीच बैठकर भोजन करते देखकर परिवारजन खुशी से गदगद हो गए। मुख्यमंत्री को जयराम साहू ने बताया कि वह भूमिहीन कृषक है। उन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक तीन किस्त मिल चुका है। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply