जामुल ।। जामुल के मंडल अध्यक्ष जागेश्वर सोनी के निज निवास रावण भाटा जामुल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि एवं समर्पण दिवस के रुप में मनाईं गई। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण अतिथि द्वारा किया। इस अवसर पर अतिथि के रुप में जामुल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री दिलीप पटेल, भाजपा जिला उपाधयक्ष रेखरम बंछोर , प्रदेश सह प्रचार प्रसार प्रमुख आकाश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जितेंद्र साहू मुख्य रुप से उपस्थित रहे ।
श्री बंछोर अपने उद्बोधन में ने कहा कि। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंन्त अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्यनिष्ठा को महत्त्व दिया। वे भारतीय जनता पार्टी के लिए वैचारिक मार्गदर्शन और नैतिक प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।
श्री पटेल ने कहा कि उपाध्याय जी बताते हुए कहा की विषम परिस्थितियों पंडित जी ने कार्य किए । उन्होंने एकात्म मानववाद का प्रेणता रहे । उन्होंने समर्पण का भाव बताते हुए कहा की आज समस्त भाजपा कार्यकर्ता को अपने जीवन के महत्वपूर्ण काल को राष्ट्र सेवा में लगाने को कहा। कार्यक्रम आभार अनुप राय ने किया ।
कार्यक्रम में दीपक दाऊ, सुभाष पांचाल, कुलेश्वर वर्मा, विनय बघेल, राकेश वर्मा, भाजपा नेता बारले एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।











