79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता

शेयर करें

राजनांदगांव // मेजबान डीएचए राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने तेज हॉकी खेलते हुए मजबूत समझे जाने वाली झारखण्ड पुलिस रांची पर 5-1 गोल से धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में विजय अभियान प्रारम्भ किया। वही लखनऊ के नितीन व जयप्रकाश पटेल के 3-3 गोल की बदौलत साई एक्सीलेसी लखनऊ ने एक आसान मैंच में छत्तीसगढ़ की दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल्वे बिलासपुर को 7-1 गोल से एवं एक अन्य मैच में दूसरे मैच में एसीआर इलाहबाद ने एएससी जालंधर को 7-5 गोल से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग के सदस्य किशन खण्डेलवाल, कलेक्टर एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष डोमन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया।

दिग्विजय स्टेडियम समिति व आयोजन समिति के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही, 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेला गया पहला मैच एकतरफा रहा। जिसमे साई एक्सीलेसी हॉस्टल लखनऊ ने रेल्वे बिलासपुर को 1 के मुकाबले 7 गोल से पराजित करते हुए पहले ही राऊण्ड में स्पर्धा से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मैच प्रारम्भ होेने के पहले क्वाार्टर के दोनों टीमे गोल रहित बराबरी पर थी। लेकिन दूसरे, तीसरे व चौथे क्वार्टर में साई लखनऊ के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक गोल करते हुए 7-1 गोल से मैच अपने पक्ष में कर लिया। लखनऊ की ओर से नितीन व जयप्रकाश पटेल ने 3-3 गोल किए थे। वही 1 गोल प्रशांत शुक्ला ने किया। वही बिलासपुर की ओर से एक मात्र गोल इमरान शेख ने किया था। दूसरे खेले गये मैच में उŸार-मध्य रेल्वे इलाहबाद ने एएससी जालंधर को 7-5 गोल से हराकर दूसरी जीत दर्ज की मैच प्रारम्भ के पहले ऐसा लग रहा था कि मैच काफी रोमांचक होगा। लेकिन इलाहबाद ने अनुभव का लाभ उठाते हुए मजबूत एएससी जालंधर को पहले ही मैच में स्पर्धा से बाहर कर दिया। मैच में मध्यांतर तक इलाहबाद की टीम जालंधर पर 4-2 गोल की बढ़त बनाये हुए थे। वही खेल में भी इलाहबाद ने दबाव बनाये रखा और मैच समाप्ति तक 7-5 गोल से मैच अपने पक्ष में कर लिया। इलाहबाद की ओर से स्वर्ण खाण्डेकर व शोएब खान ने 3-3 गोल व 1 गोल रवि ने पेनाल्टी स्ट्रोक सेे किया था। वही जालंधर की ओर से कप्तान चंदन व डेविड डुंगडुंग ने 2-2 गोल, मिथलेश्वर नाग ने 1 गोल किया था। 

आज खेले गये तीसरे मैच में मेजबान जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के किशोर खिलाड़ियों ने अनुभव से भरीपूरी झारखण्ड पुलिस रांची को 1 के मुकाबले 5 गोल से हराकर धमाकेदार शुरूवात की हालाकी मैच के पहले क्वार्टर के 8वें मिनट में बिनीत ने गोल कर झारखण्ड को 1-0 गोल से बढ़त दिला दी थी। लेकिन दूसरे क्वाार्टर के 28वें मिनट में राजनांदगांव ने पेनाल्टी कार्नर बनाया। जिस पर देवेन्द्र यादव ने गोल कर अपनी टीम को 1-1 गोल की बराबरी पर ला दिया था। मैच का तीसरा और चौथा क्वार्टर राजनांदगांव के पक्ष में रहा और उसके खिलाड़ियों में एक के एक आक्रमण झारखण्ड की डी पर किया। जिसमें 38वेें व 37वें मिनट में राजनांदगांव के सुखदेव निर्मलकर ने गोल कर अपनी टीम को 3-1 गोल से आगे कर दिया। राजनांदगांव की ओर से चौथा गोल 56वें मिनट में ज्ञानचंद जैन ने और 59वें मिनट मंे पांचवां गोल कप्तान कुशाल यादव नेे करते हुए अपनी टीम को 5-1 गोल से जीत दिला दी।

आज के खेले पहले मैच में राजेश जैन द्वारामैन-ऑफ-द-मैच का पुरस्कार साई एक्सीलेंसी हॉस्टल लखनऊ के जय प्रकाश पटेल दूसरे मैच में एनसीआर इलाहबाद के स्वर्ण खाण्डेकर को और तीसरे मैच मंे जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के सुखदेव निर्मलकर को  1500-1500 रूपए की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
आज के मैच- 
पहला मैच दोपहर 2 बजे से डब्ल्यूसीआर जबलपुर विरूद्ध सुंदरगढ़ हॉस्टल
दूसरा मैच दोपहर 3.30 बजे से पॉम्पोस हॉस्टल राऊलकेला विरूद्ध साई एक्सीलेंसी लखनऊ

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply