मुख्यमंत्री ने अपने विभागों सहित तीन मंत्रियों के विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा की

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में अपने विभागों सहित केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर और कवासी लखमा से संबद्ध विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

श्री बघेल ने बैठक में ऊर्जा विभाग, विमानन, सामान्य प्रशासन, वित्त, खनिज साधन, जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में विभागीय मंत्री, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply