धमधा ।। आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स (एच.डब्ल्यू.सी) शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय धमधा में पांच दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ग्राम परोड़ा,बसनी,करेली, में हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से जिला चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुर्वेद औषधालय डॉक्टर रूबी वासनिक रहे। उन्होंने योग को दिनचर्या में शामिल करके रोगी निरोगी काया एवं स्वास्थ्य मन प्राप्त करने का गुण बताया,योग प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बच्चों को योग से प्रेरित कर बच्चों को स्वास्थ्य लाभ के बारे में जागरूक किया।
शिविर में योग प्रशिक्षक हरीश यादव ने कहा कि ग्रामीण स्तर में आयोजन से बच्चे महिलाएं एवं ग्रामीणों ने विशेष रूचि का संचार योग साधना में हुआ है उन्होंने कहा कि इस आयोजन से ग्रामीण अंचल में योग के प्रति एक अलग रुझान देखने को मिला है।
योग प्रशिक्षण शिविर में परोड़ा सरपंच अनिल साहू,बसनी सरपंच दयाराम साहू,करेली सरपंच जगदीश साहू, दुष्यंत,रुपू साहू,युगल,टुमन,डॉ श्याम रतन वर्मा,रमेश कश्यप,दीपक,चुरावन साहू,ब्रह्मानंद उमरे,संतोष उमरे,होरीलाल उमरे,शासकीय औषधालय से फार्मासिस्ट तिलक बंजारे और संजय चतुर्वेदी का विशेष योगदान रहा आगे शिविर का आयोजन तितुरघाट में 4 फरवरी से लेकर 8 फरवरी व बरहापुर में 9 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।





