मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गढ़कलेवा का किया लोकार्पण

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में 3 हजार स्क्वायर फीट में निर्मित गढ़कलेवा का आज लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गढ़कलेवा का अवलोकन किया और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर गढ़कलेवा में व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री को अर्चना महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला,फरा, ठेठरी, खुरमी, अईरसा, चौसेला, तसमई, करी लड्डू, सोहारी अन्य विविध प्रकार के व्यंजन गढकलेवा में उपलब्ध रहेंगें। उन्होंने यह भी बताया कि गढ़कलेवा में दूध से दही एवं घी तथा डिब्बा बंद सूखा आयटम, तिल लड्डू, नमकीन, करी लड्डू, सलोनी, मूरकू, खाजा, बालूशाही, खुरमी, बिजौरी भी खरीददार खरीद सकते है। गढ़कलेवा में आने वाले ग्राहकों के बैठने के लिए आउटडोर और इनडोर की व्यवस्था की गई है। जहां पर ग्राहक पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। 

उल्लेखनीय है कि गढ़कलेवा में ग्रामीण परिवेश का अनुभव कराने के लिए अलग से कुरिया का निर्माण किया गया है। जहां पर जमीन में बैठकर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुफ्त उठाने के लिए गोबर से लिपाई की गई है। गढ़कलेवा में आकर्षक सेल्फी पाइंट सहित वाईफाई की सुविधा मिलेगी। 

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply