राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से पुरस्कृत होगा बालक सीताराम यादव 

शेयर करें

बेमेतरा // भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2022 हेतु जिले के ग्राम चुहका निवासी सीताराम यादव पिता कमल यादव उम्र लगभग 14 वर्ष का चयन किया गया है। सीताराम को 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से नवाजा जायेगा। 17 से 26 जनवरी 2023 तक आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु सीताराम अपने पिता के साथ 16 जनवरी को दिल्ली रवाना हो गया है।

ज्ञात हो कि ग्राम चुहका के दो बालिकाएं 19 अगस्त की सुबह डोटू नदी मे नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गयी। बालक सीताराम यादव द्वारा एक बालिका को बहने से बचा लिया गया तथा 500 मीटर दूर झाडी में अटकी दूसरी बालिका को भी उनके द्वारा बाहर निकाला गया परंतु दूसरी बालिका को बचाया नहीं जा सका। बालक सीताराम यादव के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर साहसिक कार्य किया गया। जिसके लिए उसको यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

वर्ष 2022 में साहसिक कार्य के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार योजना हेतु बालक सीताराम यादव के नाम अनुशंसा कलेक्टर बेमेतरा जितेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा की गई है। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 26 जनवरी 2023 मे नवाजे जाने पर जिला प्रशासन बेमेतरा, शिक्षकगण तथा बालक के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों के द्वारा बालक को बधाई प्रेषित की गई है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply