प्रदेश का पहला तालाब होगा सेक्टर 2 जहाँ भगवान श्रीराम और छत्तीसगढ़ महतारी के होंगे दर्शन

शेयर करें


भिलाई। सेक्टर 2 तालाब भिलाई शहर का ही नहीं बल्कि प्रदेश का पहला ऐसा शहर होगा जहाँ भगवान श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मण के साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी के भी दर्शन होगा।

इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। उनके पहल से जल्द ही यह सब सम्भव होने वाला है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की महापौर नीरज पाल, लोक कर्मप्रभारी व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछाेर ने सेक्टर 2 तालाब में होने वाले विकास कार्यों का जायजा लिए और काम की जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिए है। ।

विधायक श्री यादव ने तालाब के सौंदर्यीकरण और विभिन्न डेवलपमेंट के काम को लेकर प्लानिंग कर चुके है। जल्द ही इसका काम नए ड्राइंग डिजाइन के अनुसार शुरू किया जाएगा। ताकि उस पर आगे काम किया जा सकें।

यह होंगे विकास कार्य
सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण करने से लेकर यहां पर बच्चों का खेल मैदान, झूला, लॉन, फूड पार्क बनाया जाएगा। इसके अलावा यहां सबसे आकर्षण का केंद्र होगा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा होगी। सेक्टर 2 तालाब मे प्रतिमा स्थापित की जाएगी और तालाब के किनारे बने दीवार पर रामगमन पथ का म्यूरल चित्रकला बनाई जाएगी। यह भी आकर्षण का केंद्र बिंदू होगा। म्यूरल चित्रकला से रामभगवान की यात्रा काे प्रदर्शित किया जाएगा।

भक्ति का केंद्र है सेक्टर 2 तालाब

सेक्टर 2 तालाब भक्ति का केंद्र है लोगों की श्रद्धा को देखते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इस तालाब के सौंदरीकरण उन्नयन कार्य के लिए योजन बनाई है। जिसके तहत जल्द ही कार्य पूर्ण किया जाएगा और स्वरूप देखने को मिलेगा जो बेहद ही आकर्षण का केंद्र होगा।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply