किसान मेले में पशुपालकों को दी गई विविध जानकारी

शेयर करें

कवर्धा // कृषि तथा पशुधन विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय गजानंद माधव “मुक्तिबोध“ महाविद्यालय मैदान, ग्राम बिरनपुर कला, सहसपुर लोहारा में जिला स्तरीय किसान एवं पशुमेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर की उपस्थिति में दो दिवसीय जिला स्तरीय पशुमेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। वन मंत्री श्री अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती चंद्राकर, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ जनों तथा मीडियाकर्मियों के साथ पशुमेला सह प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रत्येक वर्ग में चयनित पशुपालकों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में प्रतियोगिता के लिए 68 पशुओं का पंजीयन किया गया, जिसमें दुधारू गाय, दुधारू भैंस, उन्नत बछिया, बैल जोड़ी, बकरा-बकरी, कुक्कुट, इस प्रकार कुल 08 वर्गों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान किए जाने के लिए स्टॉल लगाया गया तथा चलित पशु चिकित्सा इकाई के द्वारा पशुमेला स्थल पर पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर 111 पशुओं के लिए औषधि वितरण, 14 कृमिनाशक दवापान एवं 93 पशुओं के लिए किलनी नाशक दवा वितरण करते हुए 50 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। जिला स्तरीय किसान एवं पशुमेला सह प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया।  

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply