प्रधानमंत्री 12 जनवरी को हुबली कर्नाटक में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

शेयर करें

दिल्ली // प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 12 जनवरी 2023 को शाम करीब 4 बजे कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया जा रहा है, जो स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों, शिक्षाओं और योगदान का सम्‍मान और आदर करने के लिए मनाया जाता है।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभावान युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए किया जाता है। यह देश के सभी भागों की विविध संस्कृतियों को एक साझा मंच पर लाता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ता है। इस वर्ष यह महोत्सव 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम “विकसित युवा – विकसित भारत” है।

यह महोत्सव युवा शिखर सम्‍मेलन का साक्षी बनेगा, जिसमें जी-20 और वाई-20 आयोजनों से संबद्ध पांच विषयों अर्थात कार्य, उद्योग, नवाचार और 21वीं सदी के कौशलों का भविष्य; जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी; शांति निर्माण और सुलह; साझा भविष्य-लोकतंत्र और शासन में युवा; और स्वास्थ्य एवं कल्याण -पर पूर्ण चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। शिखर सम्मेलन में साठ से अधिक प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की भागीदारी होगी।

इस दौरान कई प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों में लोक नृत्य और गीत शामिल होंगे, जो स्थानीय पारंपरिक संस्कृतियों को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित किए जाएंगे। गैर-प्रतिस्पर्धी आयोजनों में योगाथन शामिल होगा, जिसका उद्देश्य योग करने के लिए करीब 10 लाख लोगों को एकत्र करना है। इस आयोजन के दौरान राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा आठ स्वदेशी खेल और मार्शल आर्ट भी प्रस्तुत किए जाएंगे। अन्य आकर्षणों में फूड फेस्टिवल, यंग आर्टिस्ट कैंप, एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज, स्पेशल नो योर आर्मी, नेवी और एयर फोर्स कैंप शामिल हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply