भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने 06 घंटे लगातार बैठक लेकर दुर्ग विधानसभा के कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

शेयर करें

दुर्ग // भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने रविवार सवेरे 9:00 बजे से लेकर देर शाम तक जिला भाजपा कार्यालय में अलग-अलग स्तर पर भाजपा की रैली और कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की।

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन के प्रथम आगमन पर दुर्ग शहर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने प्रातः 9:00 बजे पटेल चौक पर भव्य स्वागत किया। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय के प्रवेश द्वार पर महिलाओं ने सनातन संस्कृति के अनुरूप पुष्प वर्षा करके तिलक लगाकर आरती से स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में पंहुचते ही प्रदेश सह-प्रभारी ने 2 घंटे लगातार प्रत्येक कार्यकर्ता से भेंट मुलाकात की और वन टू वन चर्चा करके दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों एवं मुद्दों पर फीडबैक लिया।

भेंट मुलाकात में वन टू वन चर्चा के बाद नितिन नबीन ने दुर्ग विधानसभा की समन्वय समिति की बैठक ली, जिसमें दुर्ग विधानसभा में निवासरत जिला भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों से सामूहिक वार्तालाप किया।

समन्वय समिति की बैठक के बाद नितिन नवीन ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में शक्ति केंद्र एवं बूथ लेवल पर चल रही पार्टी की गतिविधियों की जानकारी मांगी। विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि केवल पद में रहकर कार्यकाल पूरा करना ही कार्यकर्ता का उद्देश्य नहीं होना चाहिए बल्कि पद के साथ जुड़े हुए दायित्वों को भी सही रूप से निभाना आवश्यक है, तभी पार्टी का और स्वयं कार्यकर्ता का भविष्य अच्छा होता है। दुर्ग जिले के कार्यकर्ता सक्रियता से अपनी भूमिका निभा रहे हैं लेकिन अपने कार्यों में और गति लाने की आवश्यकता है। प्रदेश कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, अपराधीकरण चरम सीमा पर है। हर योजना और हर शासकीय कार्यालय में भ्रष्टाचार की खुली छूट है, सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में सक्रियता दिखाने के आवश्यक टिप्स भी दिए। नितिन नबीन ने बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों की सूची तैयार कर उसे जिला प्रभारी को सौंपने हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष को निर्देशित किया।

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पाण्डेय ने कहा कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र की परिस्थितियां बाकी विधानसभाओं से बिल्कुल अलग है। वर्तमान विधायक के अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण दुर्ग नगर निगम के काम आज विधानसभा चुनाव का प्रमुख मुद्दा है।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि दुर्ग विधानसभा के कार्यकर्ता बेहद उत्साही और कर्मनिष्ठ हैं, दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में चल रही सरकार की अनियमितताओं घोटालों और भ्रष्टाचार को जनता के बीच ले जाने में जुटे हैं।

भाजपा जितेन्द्र वर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि दुर्ग जिले के भाजपा कार्यकर्ता जन विरोधी भूपेश सरकार का तख्तापलट करने के लिए कमर कसकर हर परिस्थिति से लड़ने को तैयार हैं।

बैठक में मंचासीनों में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा शामिल रहे, बैठकों का संचालन जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार ने किया।

बैठक में जय सिंह राजपूत, दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, विनोद कुमार अरोरा, के एस चौहान, प्रीतपाल बेलचंदन, राजा महोबिया, दीपक चोपड़ा, चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, सुनील साहू, पोषण साहू, राकेश यादव, गजेंद्र यादव, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, राजेश ताम्रकार, अजय तिवारी, सुरेन्द्र कौशिक, आशीष निमजे, नितेश साहू, जीत यादव, रितेश शर्मा, मनोज शर्मा, विनायक ताम्रकार, संतोष कोसरे, साजन जोसेफ, डॉ. राहुल गुलाटी, डॉ. सुनील साहू, डॉ. देवनारायण तांडी, मुकेश बेलचंदन, सतविंदर सिंह, आशा सुब्बा, विनायक नातू, नरेंद्र बंजारे, अनूप गटागट, सत्यनारायण सिंह, अजय वर्मा, मुरली सचदेव, नीलेश अग्रवाल, अलका बाघमार, गायत्री वर्मा, भावना दिवाकर, श्वेता बक्शी, रूपेश्वरी साहू, कालिन्द्री साहू, अनिकेत यादव, मुकेश सोनकर, डोमार सिंह वर्मा, संदीप जैन, राहुल पंडित, बंटी चौहान, सुनील अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, देवेंद्र चंदेल, मनोज अग्रवाल, प्रकाश साहू, देवनारायण चंद्राकर, डॉ शरद अग्रवाल, विपिन वोहरा, तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, अनूप तिवारी, अहिल्या यादव,अजीत वैद्य, द्वारिका साहू, वीरेंद्र तन्ना, ओम प्रकाश सेन, मनीष साहू, पुष्पा वर्मा, शंकर दमाहे, हेमा शर्मा, काशीराम कोसरे, मोहन बागुल, नरेश शर्मा, रोमनाथ साहू, संतोष तिवारी, गणेश निर्मलकर, अनूप सोनी, निशिकांत मिश्रा, अभिषेक गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply