प्रधानमंत्री ने अपनी माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की

शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी माताजी की जीवन-यात्रा को शानदार शताब्दी कहा है, जिस जीवन को ईश्वर के श्रीचरणों में आज शांति मिल गई।

प्रधानमंत्री की माताजी श्रीमती हीराबेन का आज निधन हो गया। प्रधानमंत्री ने स्मरण किया कि मां में उन्होंने सदैव उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबदध जीवन समाहित रहा है।

प्रधानमंत्री जब अपनी माताजी के 100वें जन्मदिन पर मिले थे, तो उस समय मां की दी सलाह का स्मरण करते हुये उन्होंने कहा कि मां ने एक बात कही थी कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया हैः

शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।
मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply