दुर्ग ।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुर्ग विभाग का विशेष वर्ग एवं जिला का समान्य वर्ग सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट भावन बाईपास रोड दुर्ग मे चल रहा था।
जिसमे दुर्ग विभाग से दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा आये हुऐ 150 प्रशिक्षण ले रहे शिक्षार्थी को बौद्धिक विकास एवं स्वास्थ्य शरीर के लिए योगासन व आत्मरक्षा के लिए दंड, नियुद्ध का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
इस सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का गुरुवार को समापन समारोह होना है जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे डॉक्टर पूर्णेनेदु सक्सेना छत्तीसगढ प्रांत के संघचालक रहेंगे । यह कर्यक्रम महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट भवन शाम को 4.30 मे समापन होगा ।






