राजीव युवा मितान क्लब : युवाओं में छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खेलकूद, रीति-रिवाज, स्वच्छता जनजागृति लाने का प्रयास

शेयर करें

 

बेमेतरा // प्रदेश सरकार ने गांव-गांव में जिस उद्देश्य को लेकर राजीव युवा मितान क्लब गठन की शुरुआत की, वह अब धरातल पर दिखने लगा है। कुछ इलाकों के गांवों में इन क्लबों ने काम करना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला है बेमेतरा जिले में। जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पंचायत खाम्ही में राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं ने एक नई पहल की है। उनके द्वारा ग्राम पंचायत खाम्ही के स्कूल में बच्चों को खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दैनिक चर्चा और लगातार फैल रही कोरोना जैसी बीमारी की रोकथाम के बारे में विशेष जानकारी दी गई।

क्लब के सदस्यों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक स्कूल के सभी बच्चों, आंगनबाड़ी वाले बच्चों को खेल खिलाया गया। कक्षा दूसरी से दसवीं के सभी छात्र-छात्राओं के लिए 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, कुर्सी दौड़, क्रिकेट का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को इनाम से पुरस्कृत किया गया। राजीव युवा मितान क्लब खाम्ही के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि खेल जीवन का एक हिस्सा है। उससे होने वाले लाभ को बताया साथ ही सर्दी बुखार मलेरिया और कोरोना से भी सुरक्षित रहने की सलाह दी। ग्राम स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन युवा मितान क्लब के द्वारा किया गया था।

इस आयोजन में सभी आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों को संबोधित कर 14 खेल विधाओं जैसे गिल्ली डंडा, कबड्डी, खो-खो, संखली, रस्साकशी, 100 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। क्लब के द्वारा छत्तीसगढ़ की आंचलिक संस्कृति को बनाए रखने के लिए गौरा-गौरी पूजन का आयोजन किया गया था, इस आयोजन में समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनपद पंचायत नवागढ़ के सहायक विकास विस्तार अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है, क्लब में 18 से 40 वर्ष के अधिकतम 40 सदस्य को सम्मिलित किया गया है। जिसमें 33 प्रतिशत महिला सदस्यों की हिस्सेदारी आवश्यक है l

युवाओं में छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खेलकूद, रीति-रिवाज, स्वच्छता जनजागृति हेतु कार्य करने में उमंग और उत्साह झलक रही है। ग्रामीण स्तर पर युवाओं में एक नई जोश के साथ शासकीय कार्यों एवं योजनाओं के प्रति सक्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इस योजना के माध्यम से गांव में शासन के प्रति उदासीन युवाओं में एक नई आशा की किरण दिखाई दे रही है जो राष्ट्र निर्माण हेतु अग्रसर है।

  • Related Posts

    राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ राज्य ने अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इन 26 वर्षों की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़…

    और पढ़ें
    राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला द्वितीय पुरस्कार, ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और नवाचारों का आकर्षक संगम बनकर उभरी। विभाग की विभिन्न योजनाओं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply