हाई स्कूल भरदा में लगा गणित बाजार, बच्चों ने किया जमकर खरीदी

शेयर करें

बेमेतरा // शासकीय हाई स्कूल भरदा विकासखंड बेरला में गणित बाजार का आयोजन किया गया। जिसमे प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक शामिल हुए। स्कूल के गणित क्लब और बाल केबिनेट के सदस्यों ने शिक्षक के मार्गदर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन किया। दैनिक जीवन में गणितीय संक्रियाओं के महत्व को समझाने में यह कार्यक्रम बहुत लाभकारी हुआ।
शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष पन्नालाल परगनिहा ने उद्घाटन किया ।

उन्होंने गणित शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने बच्चों के निरंतर शिक्षा से दूर होते जाए पर चिंता व्यक्त किया। इसके पूर्व प्राचार्य संतोष कुमार परगनिहा ने कार्यक्रम के बारे में परिचित कराते हुए बताया कि हर व्यक्ति को कक्षा 3 से 5 एक की मूलभूत गणितीय अवधारणा की समझ होना जरूरी है। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक विकेश कुमार ने बाजार के क्रियाकलाप और नियम शर्तों के बारे में बताया और संचालन किया।

इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक और पालक सहित हायर सेकंडरी के छात्र छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। लगभग 450 लोगों ने बाजार में शामिल हो कर दैनिक जीवन में गणित के उपयोग का आनंद लिया। गणित बाजार की मुख्य विशेषता रही कि प्रतिभागी सभी बच्चों को उपहार दिया गया। बाजार में डिकेश कुमार, भोजराम, योगेश, चेतन, अनिल कुमार अमनदास, अंकित, कारण, कोनिका, भूमिका निषाद, कोमिन, कामदेव, पायल, मीनाक्षी, निशा, नीतू, तरुण, वंदना ,कविता, जिज्ञासा, प्रियंका ने दुकानदार की भूमिका निभाया।

  • Related Posts

    दीक्षांत समारोह में 51 पदकों से मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कंप्यूटर साइंस की छात्रा आत्मिका गांगेली बनीं ओवरऑल टॉपर
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान…

    और पढ़ें
    नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply