बेरला में फोटो प्रदर्शनी के जरिए लोगों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

शेयर करें

बेमेतरा // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग बेमेतरा द्वारा विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखण्ड मुख्यालय बेरला में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों को दी गयी। योजनाओं की जानकारी सरल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए योजनाओं को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी देखने नगर पंचायत बेरला के नागरिकगण, सफीन डिन्दे (किसान), ग्राम करामाल निवासी वेदराम, ग्राम बोरिया के हरेंन्द्र गायकवाड़, खिसोरा निवासी करन शर्मा, खर्रा के जनार्दन साहू, पथरपूंजी के नीलकंठ चेलक सहित आसपास के ग्रामीणजन भी पहुंचे।

प्रदर्शनी में योजनाओं से संबंधित मासिक पत्रिका जनमन, पाम्प्लेट, ब्रोशर का निःशुल्क वितरण किया गया। फोटो प्रदर्शनी देखकर नागरिकों तथा युवाओं ने प्रशंसा की और सेवा-जतन-सरोकार, न्याय का नया अध्याय, छत्तीसगढ़ जनमत पत्रिका सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट से जानकारी प्राप्त कर खुशी जाहिर की। इस दौरान परियोजना अधिकारी विद्यानंद बोरकर, जनपद पंचायत बेरला के अतिरिक्त सीईओ श्री आलोक सातपुते सहित ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग की मितानीनें, राजीव युवा मितान क्लब के प्रतिनिधि भी प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे। साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं ने युवा शासन की योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का तन्मयता के साथ अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, छत्तीसगढ मिलेट मिशन, वनोपज खरीदी, छत्तीसगढ़ न्याय की नई परिभाषा, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, राजीव युवा मितान क्लब, बिजली बिल हाफ योजना, कृष्णकुंज, श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग के सहायक सूचना अधिकारी राहुल बघेल एवं सहायक ग्रेड-3 जागेश्वर राव शिंदे ने आने वाले लोगों को छायाचित्र प्रदर्शनी के संबंध में जानकारी दी साथ ही शासन की योजनाओं पर आधारित पुस्तिकाओं का वितरण किया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आज की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply