बाबा गुरु घासीदास ने समाज मे सत्य का अलख जगाकर , मनखे मनखे एक समान का दिया संदेश : उमरे

शेयर करें

जामुल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जामुल नगर द्वारा रावण भाठा जामुल में संत गुरु घासीदास जी की जयंती समारोह मनाई गई स्वयंसेवको ने बाबा जी के छाया चित्र में माल्यार्पण कर शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर विभाग शारिरिक प्रमुख दिलेश्वर उमरे बाबा जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की संत गुरु घासीदास का जन्म ऐसे समय हुआ जब समाज में छुआछूत, ऊंचनीच, झूठ-कपट का बोलबाला था, बाबा ने ऐसे समय में समाज में समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश दिया। घासीदास की सत्य के प्रति अटूट आस्था की वजह से ही इन्होंने बचपन में कई चमत्कार दिखाए, जिसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा। इस दौरान केदार राम साहू नगर संघचालक , नेतराम साहू, सेवा प्रमुख ,राजेश सिन्हा, जितेश देवांगन, वेदप्रकाश, नागेंद्र, वाशुदेव अग्रवाल, सौरभ, तिलक यादव, देवेन्द, भावेश, धर्मेन्द्र वर्मा, सुनील देशलहरे,सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आज की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply