कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने परिजनों को खो चुकी अन्नू को पंद्रह लाख रुपए प्रदान करेगी कंपनी, प्रशासन ने कंपनी को दिये निर्देश

शेयर करें

भिलाई // कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने परिजनों को खो चुकी अन्नू देवांगन की पढ़ाई लिखाई एवं अन्य जरूरतों के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी रायल इंफ्रा पंद्रह लाख रुपए की राशि प्रदान करेगी। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने इस संबंध में कंपनी के प्रबंधन से चर्चा की और उन्हें बच्ची की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने कहा। अधिकारियों ने प्रबंधन से कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण की अनुबंध शर्तों में सुरक्षा संबंधी सभी बातों का पूरा ध्यान रखना शामिल था।

कंपनी ने इस पर लापरवाही की जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। इस हादसे में बच्ची ने अपने माता-पिता को खो दिया और अब उसके सामने परवरिश की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इसके लिए उसके परवरिश का खर्च कंपनी उठाये। इस पर चर्चा के पश्चात प्रबंधन ने पंद्रह लाख रुपए की राशि प्रदान करने की बात कही।

कंपनी प्रबंधन गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और एसपी डा. अभिषेक पल्लव की उपस्थिति में पंद्रह लाख रुपए की राशि का बिटिया का चेक परिजनों को प्रदान करेगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply