अब महिलाएं भी बन सकती है गरुड़ कमांडो वायु सेना ने लिया बड़ा फैसला

शेयर करें

दिल्ली ।। भारतीय वायु सेना (IAF) ने महिला अधिकारियों को अपनी स्पेशल फोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो बल में शामिल होने की अनुमति दे दी है। वायु सेना के इस फैसले के पीछे का मुख्य उद्देश्य एयरफोर्स में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।

बल में शामिल होने के लिए महिलाओं को एयरफोर्स के चयन मानदंडों को पूरा करना होगा। इस मुद्दे से परिचित एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि एलीट विंग में महिलाओं को शामिल करने का फैसला पिछले साल लिया गया था लेकिन जानकारी अब सामने आई है। दूसरी ओर भारतीय नौसेना ने भी महिलाओं के लिए अपने दरवाजे को खोलने का फैसला किया है। नौसेना अपने स्पेशल कमांडो फोर्स (मार्कोस) में सेवा देने के लिए महिलाओं की भर्ती की अनुमति देगा।

जरूरी मानदंडों को पूरा करना होगा

जिसके बाद अब यह साफ हो गया है कि अगर महिलाएं इसके लिए सभी जरूरी मानदंडों को पूरा करती हैं, तो वे अब समुद्री कमांडो (मार्कोस) बन सकती हैं। दोनों सेवाओं के अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने स्पेशल फोर्स में महिलाओं को शामिल करने की अनुमति दे दी है। यह बात भी है कि इसके लिए चयन या प्रशिक्षण मानकों में कोई कमी नहीं होगी।

तीनों सेनाओं के जवानों में कुछ का होता है चयन

सेना, नौसेना और वायु सेना के कुछ सबसे मजबूत सैनिकों को शामिल करके उनकी स्पेशल फोर्स बनाई जाती है। इन स्पेशल फोर्स का इस्तेमाल किसी बड़े ऑपरेशन में ही किया जाता है। इनकी ट्रेनिंग काफी कठिन मानी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान इनको हर चीज से वाकिफ कराया जाता है।

दुश्मन को कैसे मात देना है, जिसकी सुरक्षा में लगे हैं उसको कैसे सुरक्षित रखना है आदि के बारे में पूरी ट्रेनिंग दी जाती है। इनको खतरनाक मिशनों को अंजाम देने के लिए ही तैयार किया जाता है। ये कमांडो हर तरह की परिस्थितियों में ऑपरेशन का अंजाम देने में सक्षम रहते हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply