भानुप्रतापपुर उप निर्वाचन के लिए 71.74 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

शेयर करें

रायपुर // भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उप निर्वाचन हेतु कुल 256 मतदान केंद्रों में सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराया गया। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने संपूर्ण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और मतदान कर्मियों को धन्यवाद दिया है।

भानुप्रतापपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 95 हजार 822 वैध मतदाता थे। इनमें 95 हजार 266 पुरूष एवं एक लाख 555 महिला मतदाता थे। आज मतदान दिवस को दोपहर तीन बजे तक मतदान की समाप्ति के बाद अन-अंतिम आंकड़ों के अनुसार मतदान का कुल प्रतिशत 71.74 रहा। विधानसभा क्षेत्र के 73.25 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं और 70.31 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

आज मतदान के पहले मतदान दलों द्वारा कराए गए मॉक-पोल के दौरान तकनीकी खराबी के कारण एक बैलेट यूनिट, एक कंट्रोल यूनिट और सात वीवीपैट मशीनों को बदला गया। वहीं वास्तविक मतदान के दौरान तीन वीवीपैट मशीनों में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्हें बदला गया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आज की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply