उल्टी एवं दस्त संक्रमित क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कॉम्बैट टीम गठित

शेयर करें

दुर्ग // जिले के कुछ क्षेत्रों में उल्टी एवं दस्त के प्रकरण सामने आए हैं। वर्तमान में शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कुल 48 प्रकरण पाए गए हैं, जिसमें विन्दानगर में 17, जेपी नगर में 16, संतोषी पारा में 2 अन्य आंकड़ों में 5 मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है और 5 मरीज बीमारी से रिकवर कर गए हैं। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठ धाम, सिविल अस्पताल सुपेला भिलाई, एसएस हॉस्पिटल भिलाई, जिला चिकित्सालय दुर्ग, स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई, अंबे हॉस्पिटल पावर हाउस और बीएम शाह हॉस्पिटल भिलाई में वर्तमान में कुल 42 मरीज भर्ती हैं।

जिला प्रशासन मुस्तैदी के साथ इसकी रोकथाम की दिशा में सकारात्मक कदम उठा रहा है। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर संक्रमित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर रहे हैं और इसकी रोकथाम के लिए उचित प्रबंधन नीति पर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित क्षेत्रों में स्क्रीनिंग करने के लिए सुपरवाईजर, मितानिन व कॉम्बैट टीम का गठन कर किया गया है।इसके अलावा क्षेत्र के आसपास के अस्पतालों को भी संक्रमण के संबंध में जानकारी उपलब्ध करा दी गई है ताकि वह बेहतर से बेहतर प्रबंधन आने वाले मरीजों को उपलब्ध करा सकें।

  • Related Posts

    दीक्षांत समारोह में 51 पदकों से मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कंप्यूटर साइंस की छात्रा आत्मिका गांगेली बनीं ओवरऑल टॉपर
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान…

    और पढ़ें
    नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply