78 खाद्य पदार्थों एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की खाद्य प्रतिष्ठानों की जांचे

शेयर करें

बेमेतरा // भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम अंतर्गत खाद्य पदार्थों का नियमानुसार सर्विलेंस के रूप में नमूना संकलित करने एवं आम जनता (उपभोक्ताओं/खाद्य कारोबारकर्ताओं) को खाद्य पदार्थों में मिलावट, पैकेजिंग एवं लेवेलिंग के संबंध में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा जिला बेमेतरा अंतर्गत ग्राम रांका, कठिया, बसनी, मटका के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से बिस्किट, मिक्चर, समोसा, बड़ा, नमक, मसाला इत्यादि तथा बेमेतरा के चौपाटी से टमाटर चटनी, खट्टा चटनी, आलूचाट, चाट मसाला, मोमोस पकोड़ा, ऑरेंज सोडा, ब्रेड पकोड़ा, फिंगर चिप्स, इत्यादि

खाद्य पदार्थों का 21 नवम्बर 2022 तथा 22 नवम्बर 2022 को कुल 78 खाद्य पदार्थों का नमूना लेकर प्राथमिक जांच उपरांत कुल 64 मानक, 13 मिथ्याछाप तथा 01 असुरक्षित पाया गया। असुरक्षित खाद्य पदार्थ जलेबी को मौके पर नष्ट कराया गया तथा सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को मानको के तहत खाद्य पदार्थों का निर्माण/विक्रय करने निर्देशित किया गया। बेमेतरा चौपाटी स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को अतिशीध्र खाद्य पंजीयन/अनुज्ञप्ति बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज के साथ ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निर्देशित किया गया। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा यह कार्रवाई की गई।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आज की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply