जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

शेयर करें

राजनांदगांव // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान अंतर्गत राजनांदगांव प्रवास के दौरान आज शाम जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नए जोश के साथ सभी को साथ लेते हुए समाज के विकास और उपलब्धि के लिए मिलकर कार्य करे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहू समाज के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता टहल सिंह साहू ने की। इस मौके पर खाद्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी धान मिंजने का कार्य चल रहा है और धान खरीदी का शुभारंभ हो चुका है। किसान टोकन लेकर धान का विक्रय कर रहे है। उन्होंने किसानों से कहा की सभी को पैरा दान करना है, ताकि गौठान ने मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि आज ग्राम सुरगी और सुकुल दैहान में बड़ी मात्रा में पैरादान किया गया है। पैरा दान करने वालों को पुरस्कृत भी किया जा रहा है। गोबर और गोमूत्र के विक्रय से राशि मिल रही है। सभी विकासखंड में रूलर इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की जा रही है, इसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। रीपा के तहत तेल पेरने की मशीन, आटा बनाने की मशीन, धान कूटने की मशीन लगाई गयी है। यहां समाज के लोगों को भी रोजगार मिलेगा और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए जमीन, पानी, बिजली, शेड सहित लोन की व्यवस्था युवाओं के लिए की गई है। 
    

मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य में राज्य में धान खरीदी की जा रही है। भूमिहीन गरीब मजदूरों के राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें 7 हजार रुपए प्रति वर्ष राशि दी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, मुख्यमंत्री हाट बाजार, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया जा रहा हैं। सरकार छत्तीसगढ़ी बोली भाषा रहन-सहन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। पारंपरिक खेल फुगड़ी, गिल्ली-डंडा, बिल्लस जैसे खेलों को वापस लाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल की शुरुआत की गई है। 

कार्यक्रम में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड संदीप साहू, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, जितेंद्र उदय मुदलियार सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीक्षांत समारोह में 51 पदकों से मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कंप्यूटर साइंस की छात्रा आत्मिका गांगेली बनीं ओवरऑल टॉपर
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान…

    और पढ़ें
    नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply