दुर्ग रीजन के 698 बिजली बकायादारों पर कार्रवाई कर वसूले 01 करोड़ 06 लाख रुपए से अधिक की राशि

शेयर करें

बेमेतरा // छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दुर्ग रीजन के दुर्ग शहर वृत्त के तीनों सभाग तथा दुर्ग वृत्त के बेमेतरा एवं साजा संभाग में विशेष अभियान चलाकर विगत तीन दिनों में 698 निम्नदाब उपभोक्ताओं सेे 01 करोड़ 06 लाख 83 हजार रुपए से अधिक की वसूली की गई। इस दौरान बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 661 बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिये गये।

बिजली कंपनी द्वारा अपने उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि पर बिजली बिल के भुगतान के लिए बिल वितरण की व्यवस्था के साथ-साथ ‘‘मोर बिजली एप’’ एवं अन्य ऑनलाइन सुविधाएं दी जा रही है। बिजली बिल के देयको के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं को बार-बार ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, जिससे वे देयक समय पर जमा कर देवें। मैदानी अधिकारी एवं उनकी टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर उनसे बिजली बिल जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले गैरघरेलू, औद्योगिक एवं घरेलू श्रेणी के बकायेदारों के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
   

अधीक्षण अभियंता(वृत्त) ए.के.गौराहा ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दुर्ग वृत्त के बेमेतरा एवं साजा संभाग के 210 निम्नदाब उपभोक्ताओं से एक दिन में 25 लाख 89 हजार रुपए की वसूली की गई। बकाया भुगतान नहीं करने वाले 376 निम्नदाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिये गये। अधीक्षण अभियंता (शहर वृत्त) तरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि दुर्ग शहर वृत्त के तीन संभागांे दुर्ग शहर, भिलाई पूर्व एवं भिलाई पश्चिम के अंतर्गत विगत तीन दिनों में 488 निम्नदाब उपभोक्ताओं सेे 80 लाख 94 हजार रुपए से अधिक की वसूली की गई। बकाया भुगतान नहीं करने वाले 285 निम्नदाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिये गये।  

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि नियत समय पर बिजली बिल का भुगतान करें एवं अप्रिय विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही से बचें। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि नियत समय पर बिजली बिल जमा कर शासन द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के तहत बिजली बिल में दी जा रही छूट का भी लाभ उठावें।

  • Related Posts

    दीक्षांत समारोह में 51 पदकों से मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कंप्यूटर साइंस की छात्रा आत्मिका गांगेली बनीं ओवरऑल टॉपर
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान…

    और पढ़ें
    नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply