रायपुर ।। छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट पर होनें वाले उपचुनाव बीजेपी ने ब्रह्मानंद नेताम को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें कि शनिवार को बीजेपी चुनाव समिति ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के लिए बैठक की थी।
ब्रह्मानंद नेताम पूर्व में भी विधायक रह चुके हैं। वहीं अब बीजेपी ने एक बार और मौका देकर दांव खेला है। बता दें कि 17 नवंबर को भाजपा और कांग्रेस दोनों नामांकन फार्म दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में पूर्व सीएम रमन सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव शामिल होंगे।













