भिलाई ओलम्पिक का होगा भव्य समापन, सीएम भूपेश होंगे मुख्य अतिथि

शेयर करें


भिलाई ।। भिलाई शहर में चल रहे जिला ओलम्पिक महोत्सव का भव्य समापन 14 नवंबर को किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। समापन समारोह का आयोजन खुर्सीपार स्थिति पं दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम में किया जाएगा।

सीएम भूपेश बघेल के समापन समारोह में आने की सूचना मिलने के बाद भिलाई नगर विधायक व जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, महासचिव सुमीत पवार सहित सभी पदाधिकारी शनिवार की दोपहर स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने स्टेडियम का निरीक्षण किया और स्टेडियम को बेहतर करने और साफ सफाई कराने का निर्देश दिए। साथ ही समापन समारोह के अवसर पर स्टेडियम की तैयारी के लिए संबंधित अधिकारियेां को निर्देशित किए है। गौरतलब है कि जिला ओलम्पिक संघ के माध्यम से जिला ओलम्पिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भिलाई के विभिन्न खेल मैदान में 15 से अधिक खेलों का आयोजन किया गया है।क्रिकेट से लेकर बॉली बॉल, फूटबॉल, बैटमिंटन, टेनिस, बॉक्सिग, कराटे आदि प्रतियोगिता आयोजित की जा रहा है। जिसमें जीतने वाले विजतेता खिलाड़ियों प्रथम, द्वितीय, तृतीय महिला और पुरूष वर्ग दोनों वर्ग को पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान, बशीर अहमद,साईराम जाकड़, गिरी राव, राकेश गोस्वामी,कृष्ण साहू मोहन जी एवम सभी खेल असोसियासन से जुड़े लोग उपस्थित थे

  • Related Posts

    पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि युवा आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर जीवन में आगे बढ़ें। असफलता से घबराने के बजाय…

    और पढ़ें
    बीएसपी आवास मामले में ऐतिहासिक राहत पर आभार – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री श्री साय से भेंट
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाईनगर। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के आवासों को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान और शासन द्वारा दी गई ऐतिहासिक राहत पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष…

    और पढ़ें

    Leave a Reply