मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा जिले में 340 करोड़ 71लाख के 657 कार्यों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

शेयर करें

रायपुर । (दक्षिण कौशल )मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिले में 340 करोड़ 71 लाख रूपए के 657 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। जिसके अंतर्गत 144 करोड़ 34 लाख 62 हजार रूपए की लागत वाले 345 कार्यों का लोकार्पण और 196 करोड़ 36 लाख 58 हजार रूपए के 312 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री और कोण्डागांव जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री और दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। सांसद दीपक बैज, विधायक मोहन मरकाम, देवती कर्मा, संत कुमार नेताम और चन्दन कश्यप वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़े।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में बुधवार को इस पावन पर्व की यही…

    और पढ़ें
    पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के तहत बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित ग्राम अकलतरी की जय भारत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *