ठगड़ा बांध का कार्य निगम की प्रथम प्राथमिकता : आयुक्त

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर पालिक निगम। निगम सीमा क्षेत्रांतर्गत ठगड़ा बांध के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास कार्य हेतु 16.27 करोड़ की योजना तैयार की गई थी । उक्त बांध को आमोद प्रमोद केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। पूर्व में प्राप्त अनुदान से आईलैंड, रिटेनिंग वॉल, गहरीकरण, एप्रोज ब्रिज, वॉकिंग ट्रेक हेतु बाउंड्री आदि कार्य पूर्ण किये जा चुके है। वर्तमान में शासन द्वारा नगर निगम में ब्याज मद की शेष राशि से 4.80 करोड़ एवं अधोसरंचना मद से 2.58 करोड़ व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार कुल 7.38 करोड़ राशि से शेष कार्य पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

उक्त शेष राशि से रेल्वे साईट में चेनलिंक फेंसिंग कार्य, डेक एवं व्यू पांईट में पेवर ब्लॉक कार्य, पाथवे में पेवर ब्लॉक कार्य, बांध के चारो ओर पाथवे, लैंड स्केपिंग व विद्युतीकरण कार्य, आईलैंड का विकास, लैंड स्केपिंग व विद्युतीकरण कार्य, उद्यान का विकास एवं वृक्षारोपण, इनलेट पांईट में एप्रोच ब्रिज का निर्माण, आईलैंड तक एप्रोच ब्रिज का निर्माण कार्य, पार्किंग का विकास, प्रवेश द्वार निर्माण कार्य, एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापना इत्यादि किया जाना है। इस हेतु ठेकेदार को तीन माह में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिये गए है। कार्य दीपावली अवकाश उपरांत कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

इस संबंध में महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने बैठक लेकर संबंधित इंजीनियरों को प्रतिदिन कार्य का निरीक्षण करने एवं कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए है। उक्त ठगड़ा बांध का कार्य निगम की प्रथम प्राथमिकता में है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply