ढौर में कृषकों का धान खरीदी समर्थन मुल्य में कृषक सेवा सहकारी समितियों द्वारा शुभारंभ किया

शेयर करें

जामुल // कृषक सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोहका , उपार्जन केन्द्र ढौर में एक नम्बर मंगलवार को क्षेत्रीय जनपद सदस्य योगिता अनिल बंजारे के मुख्य आतिथ्य मे व पूर्व जनपद सदस्य व सभापति उद्योग एवं सहकारिता समिति जनपद पंचायत दुर्ग पन्ना पन्ना लाल यादव की अध्यक्षता में शुभारंभ व किसान बैठक सम्पन्न हुआ।

उपस्थित अतिथियों ने सर्व प्रथम काँटा बाट का पूजा अर्चना किये। तत्पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष पन्ना लाल यादव ने किसान बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज एक नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस है और आज ही के दिन एक नवम्बर को छत्तीसगढ़ के भुपेश बघेल सरकार ने कृषकों का धान खरीदी समर्थन मुल्य में कृषक सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से पूरे प्रदेश में शुभारंभ किये हैं।

समिति प्रबंधक द्वारा बैठक में उपस्थित कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका के अंतर्गत आने वाले ग्राम जामुल, कुरुद, खेदामारा, अकलोरडिह ,जुनवानी ,खम्हरिया ढौर एवं कातुलबोर्ड के उपस्थिति कृषकों को इस वर्ष शासन के धान खरीदी की जानकरी विस्तार से बताए, व बारदाना की स्थिति एवं कृषक घर बैठे टोकन ले सकते हैं इसके लिए इस बार “किसान टोकन तुंंहर हाथ ” नामक साफ्टवेयर तैयार किया गया है। जिसके जरिये किसान घर बैठे जारी किये गये लिंक में जा कर टोकन ले सकते हैं। किसानों को को अधिकतम तीन टोकन सात दिनों के लिए जारी किया जायेगा जिसकी व आँफ लाईन की भी विस्तृत जानकारी समिति प्रबंधक द्वारा बैठक में उपस्थित कृषक को दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका प्राधिकृत अधिकारी सहकारीता निरीक्षक प्रिति सोनी, अध्यक्ष अनिल देवांगन, उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार गुप्ता, गोकुल पटेल, उपेन्द्र वर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, मीनु ताम्रकार, उपसरपंच ढौर पन्ना लाल वर्मा, समिति प्रबंधक विरेन्द्र वर्मा, विमल वर्मा, डकवर धुर्व, अरविंद बंजारे ,राकेश यादव, गैन्दलाल चन्द्रवंशी, ओमप्रकाश साहू, योगेश यादव आदि कृषक गण मुख्य रुप से उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply