प्रधानमंत्री ने मोरबी में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की इस दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की पहचान करे

शेयर करें

दिल्ली // प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के मोरबी में हुई दु:खद पुल दुर्घटना के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई एक बैठक की अध्‍यक्षता की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहना चाहिए और दु:ख की इस घड़ी में उन्हें हर संभव मदद सुनिश्चित करनी चाहिए। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को बचाव कार्यों और प्रभावितों को दी जाने वाली सहायता की जानकारी दी। समय की मांग है कि विस्तृत और व्यापक जांच कराई जाए जिससे इस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पहचान हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जांच से मिली अहम सीख को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए।

बैठक में गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, गुजरात सरकार में मंत्री बृजेश मेरजा, गुजरात के मुख्य सचिव, राज्य के डीजीपी, स्थानीय कलेक्टर, एसपी, पुलिस महानिरीक्षक, विधायक और सांसद और अन्य अधिकारी मौजूद थे।इससे पहले, मोरबी पहुंचने पर, प्रधानमंत्री ने पुल दुर्घटना स्थल का दौरा किया। वह स्थानीय अस्पताल गए जहां घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बचाव और राहत कार्यों में शामिल लोगों से भी बातचीत की और उनके धैर्य की सराहना की।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply