कलेक्टर की अपील पर मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत व्यापारी भी आये आगे, आकाशगंगा मार्केट में बनाएंगे एंट्री गेट

शेयर करें

भिलाई ।। आज धनतेरस के दिन त्यौहार को छोड़कर कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और निगमायुक्त रोहित व्यास व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अकाश गंगा मार्केट क्षेत्र रात्रि में पहुंचे। व्यापारियों ने कलेक्टर को अंडर ब्रिज निर्माण से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया, इस पर कलेक्टर ने कहा कि रेलवे एवं इससे संबंधित अधिकारियों के साथ इसकी विस्तृत समीक्षा कर समाधान का प्रयास करेंगे।

व्यापारियों के साथ कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने पूरे मार्केट क्षेत्र का दौरा किया, उत्तर गंगोत्री, दक्षिण गंगोत्री, अकाश गंगा के सभी स्थानों पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असमाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने कहा कि पुलिसिया विजिटिंग भी मार्केट क्षेत्रों में जरूरी है, अंधेरे जगह एवं खाली स्थानों पर विशेष नजर रखें। कुछ स्थानों पर अमृत मिशन के तहत बिछाए गए पाइपलाइन की पानी सप्लाई को दुरुस्त करने कलेक्टर ने निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मार्केट क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई निरंतर रहनी चाहिए साथ ही व्यापारी संघ की मांग पर उन्होंने दक्षिण गंगोत्री क्षेत्र में शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। अकाश गंगा मार्केट क्षेत्र में उन्होंने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन दिन एवं रात दोनों ही पारियों में करने कहा। कलेक्टर के निर्देश पर आकाशगंगा में हाल ही में पार्किंग की अच्छी व्यवस्था निगम एवं व्यापारियों के सहयोग से की गई है जहां पर वाहने खड़ी की जा रही हैं,

ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिला है, इस स्थल पर पड़े हुए कुछ कबाड़ को हटवाने के निर्देश उन्होंने दिए। मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत कलेक्टर ने शहरवासियों से अपील की थी, जिसका सकारात्मक परिणाम देखने मिल रहा है व्यापारी संघ ने आज कलेक्टर को बताया कि वह इस थीम के तहत् स्वयं के खर्चे से आकाशगंगा के लिए प्रवेश द्वार का निर्माण करेंगे। निरीक्षण के दौरान व्यापारी संघ एवं व्यापारी गण, रेलवे के अधिकारी, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply