त्योहारी सीजन को देखते हुए औचक निरीक्षण में जामुल बाजार पहुंचे एसपी अभिषेक पल्लव

शेयर करें

जामुल ।। नगर पालिका जामुल में त्योहारी सीजन के मद्देनजर देखते हुए  नगर भ्रमण के लिए दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रभात कुमार एवं थाना प्रभारी याकूब मेमन पहुंचे हुए थे।

उन्होने व्यापारी संघ के साथ मिलकर दुर्गा मंदिर नंदिनी रोड से पैदल मार्च  करते हुए रावण भाठा, जामुल बाजार, लेवरकैंप तक भ्रमण करते हुए तथा एसपी ने जगह जगह सीधे आम जनता से संवाद किए। वही व्यापारी संघ ने एसपी चर्चा करते हुऐ नगर के समस्याओ  को अवगत कराते हुए उन्होंने क्षेत्र मुख्य-मुख्य चौक चौराहों में CC कैमरा की मांग, दुकानों की लगातार पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा मुहैया करवाये, शहर में लागतार बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगने बात रखी उन्होंने सभी समस्याओं  का समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस नगर भ्रमण में श्रीमती सुनीता चेन्नेवार नगर पालिका उपाध्यक्ष , श्रीमती सरोजनी चंद्रकार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद, अंजेश अग्रवाल व्यापारी संघ अध्यक्ष, जोगेश्वर सोनी,  प्रशांत अग्रवाल (बंटी), राजेश साहू व्यापारी संघ जामुल, रामदुलार साहू पार्षद, अविनाश चंद्राकर, लेखराम साहू  जामुल के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियो उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply