स्थानीय निकायों के लिए छह राज्यों को 1,764 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

शेयर करें

दिल्ली // वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने शहरी स्थानीय निकायों को अनुदान प्रदान करने के लिए आज 4 राज्यों को  1,764 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। आज जिन राज्यों को अनुदान जारी किया गया उनमें आंध्र प्रदेश (136 करोड़ रुपये), छत्तीसगढ़ (109 करोड़ रुपये), महाराष्ट्र (799 करोड़ रुपये) और उत्तर प्रदेश (720 करोड़ रुपये) शामिल हैं। जारी की गई यह अनुदान राशि छावनी बोर्डों सहित दस लाख से कम आबादी वाले शहरों (नॉन मिलियन प्लस सिटीज-एनएमपीसी) के लिए हैं।

जारी किए गए अनुदान में 10 लाख से अधिक शहरों/शहरी समूहों (एमपीसी/यूए) में आंध्र प्रदेश राज्य में विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम, छत्तीसगढ़ राज्य में दुर्ग भिलाईनगर और रायपुर, महाराष्ट्र राज्य में औरंगाबाद, ग्रेटर मुंबई, नागपुर नासिक, पुणे और वसई विरार शहर और उत्तर प्रदेश राज्य में आगरा, इलाहाबाद, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी  शामिल है।

15वें वित्त आयोग ने 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए अपनी रिपोर्ट में शहरी स्थानीय निकायों को दो श्रेणियों में बांटा है- (ए) 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरी समुदायों/शहरों (दिल्ली और श्रीनगर को छोड़कर) और (बी) दस लाख से कम आबादी वाले अन्य शहर और कस्बे (नॉन मिलियन प्लस सिटीज)। 15वें वित्त आयोग ने इन शहरों के लिए अलग से अनुदान देने की सिफारिश की है। दस लाख से अधिक शहरों/शहरी समूहों (एमपीसी/यूए) के लिए आयोग द्वारा अनुशंसित कुल अनुदानों में से, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन घटक के लिए 2/3 से अधिक की सिफारिश की जाती है और शेष 1/3 को परिवेशी वायु गुणवत्ता के लिए आवंटित किया जाता है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्यों को जारी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) अनुदान की राज्यवार राशि इस प्रकार है;

क्रं संख्याराज्य का नामवित्त वर्ष 2022-23 में जारी यूएलबी अनुदान की राशि (करोड़ रुपये में) 
 
1आंध्र प्रदेश293.75 
2अरुणाचल प्रदेश0.00 
3असम0.00 
4बिहार7.35 
5छत्तीसगढ़307.20 
6गोवा0.00 
7गुजरात20.21 
8हरियाणा77.40 
9हिमाचल प्रदेश78.00 
10झारखंड11.94 
11कर्नाटक7.35 
12केरल256.00 
13मध्य प्रदेश314.10 
14महाराष्ट्र840.34 
15मणिपुर42.50 
16मेघालय44.00 
17मिजोरम17.00 
18नगालैंड0.00 
19ओडिशा0.00 
20पंजाब0.00 
21राजस्थान11.94 
22सिक्किम7.50 
23तमिलनाडु14.70 
24तेलांगना331.40 
25त्रिपुरा21.00 
26उत्तर प्रदेश1988.07 
27उत्तराखंड62.70 
28पश्चिम बंगाल7.35 
 कुल4761.80 
  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply