भिलाई ।। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 स्मृति नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरोवर की साफ सफाई हेतु नगर पालिक निगम आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जोन अधिकारी, संबंधित अभियंता को इस संबंध में अवगत कराया गया किंतु महीनों बीत जाने के बाद भी अभी तक सरोवर की साफ सफाई एवं गंदे पानी की निकासी ,कीचड़ व स्वच्छ जल भराव नहीं कर पाए ।
इस हेतु आज वार्ड वासी एवं पार्षद के साथ मिलकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर नगर सरकार को अवगत कराया गया ।
निगम क्षेत्र के सभी तालाबों में महीनों से साफ सफाई गंदा पानी की निकासी रंग रोगन किया जा रहा है किंतु वार्ड क्रमांक 2 स्मृति नगर तालाब की साफ सफाई महीनों प्रतीक्षा करने के बावजूद सही ढंग से नहीं कर पाए इस तरह की भेदभाव रवैया नगर पालिक निगम ,नगर सरकार द्वारा किया जा रहा है जो घोर निंदनीय है , दीपावली एवं छठ पर्व आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है,
इसमें किसी प्रकार की राजनीतिक या भेदभाव नहीं करनी चाहिए ज्ञात हो कि सांकेतिक धरना प्रदर्शन में निगम के जवाबदारी अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए पंडित दीनदयाल सरोवर तक आने से कतराते रहे जो कि मूल भूत समस्या ही था। जिसमे वास्तविक स्थिति को मौके पर अवलोकन करना था ,बावजूद एक दुसरे पर टालते रहे । अंत में नेहरू नगर जोन के अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा द्वारा ज्ञापन लिया गया ।
धरना प्रदर्शन में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ब्रिजेश बिचपुरिया , महामंत्री शंकर लाल। देवांगन , प्रमोद सिंह , दया सिंह , भोजराज सिन्हा , महेश वर्मा, मदन सेन , नोहर वर्मा, सन्तोष मोर्या , मंजू दुबे , चन्देश्वरी बांधे ,रेखा पटेल , सविता , सौरभ जायशवाल , विजय जायसवाल, आकाश सिंह ठाकुर , अनिल सिंह , दिलीप शर्मा , सुनील सिंह , उत्तम साहू ,सहित वार्ड वासी उउपस्थित रहें ।





