भिलाई ।। आजादी के अमृत महोत्सव पर आज मनसा कालेज भिलाई में किताब मोदी @ 20 सपने हुए साकार व्याख्यान का आयोजन गोवर्धन फाउंडेशन के द्वारा सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में शंशाक शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, शताब्दी पांडे समाजसेवी मुख्य रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के तेलचित्र के ऊपर माल्यार्पण दीप प्रजवलित कर माँ सरस्वती वन्दना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
मुख्य वक्ता शशांक शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा की मोदी @20 के महत्व को समझाते हुए कहा की यह पुस्तक 5 खंडो में अलग अलग विषयों पर लिखी गई है , नरेंद्र मोदी जीवनी रखते हुए कहा की एक प्रचारक जीवन से लेकर से राजनितिक का सफर गुजरात के मुख्यमंत्री 1992 से लेकर देश के प्रधानमंत्री 2014 में तक का सफर तय कर रहे है। उन्काहों ने गुजरात का उल्लेख करते हुए कहा कि पुरे संपूर्ण राज्य में सोलर पेैनल के माध्यम से गाव गाव में बिजली पहुचाने का कार्य किया एवं कृषि के विकास के लिए जल संसाधन की व्यवस्था की है।
नरेन्द्र मोदी पिछले 7 वर्षों में यह सरकार ने जो कर दिखाया है वह किसी चमत्कार से कम नहीं भारत के अंदर मैन्युफैक्चरिंग के जो भी निर्माण क्षेत्र है उसका विकास हुआ है, भारत में जो दवाइयां आज आयात होती थी वह अब निर्यात करने का कार्य रही है, वही मोबाइल के क्षेत्र भी आज भारत से निर्यात कर रही हैl भारत देश में लगभग हर क्षेत्र चीजें बनने लगी है । डिजिटल लाईजेशन के क्षेत्र में भी भारत में काफी विकास किया है, आज भारत में भीम ऐप के माध्यम से लेन-देन हो रहा है अब तक 600 अरब का लेनदेन भीम ऐप के जरिए हो चुका है l वही दूसरी ओर 2015 में जनधन खातों में 22 हजार करोड़ रुपए था l जो वह 2021 में बढ़ कर 125000 करोड रुपए गरीबों के खाते में पैसे जा रहे हैं । देश 140 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए l जो मोदी ने 2014 में बीज बोए गए हैं वह आज विशाल वृक्ष के रूप में आर्थिक दृष्टि, सामाजिक दृष्टि, सांस्कृतिक दृष्टि से भारत एक शक्तिशाली देश बनेगा परम वैभव की कल्पना से भारत विश्व गुरु बनेगा मोदी@20 किताब को गैर राजनीतिक दलों के द्वारा लिखा गया है जो पढ़ने योग्य है
श्रीमती शताब्दी पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आज भारत तेजी से अग्रसर हो रहा है आज भारत की महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना लोहा मनवा रही हैं आज बेटियां हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं| चाहे खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य या राजनीति महिलाएं बढ़ चढ़ कर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं|नरेन्द्र मोदी के द्वारा महिलाओं को समानता दिलाने वाली नीतियां आज हमारे देश में लागू की गई हैं उसका जिक्र भी इस किताब में किया गया है आज भारत में प्रतिभाशाली व बहादुर बेटियों की एक पीढ़ी तैयार हुई है महिलाओं को आज चूल्हे के धुए से व अंधकार से मुक्ति मिली उज्जवला योजना के तहत आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के घरों के अंधकार को मिटाया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज युवाओं के आइकॉन बनकर उभरे|कार्यक्रम में छात्राओं ने भी मोदी जी के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। एवं अतिथियों द्वारा छात्राओ भी सम्मान किया गया । कार्यक्रम का मंच संचालन मदन मोहन उपाध्याय एवं धन्यवाद ज्ञापन आभार व्यक्त पुष्पा शर्मा ने किया
इस अवसर पर कौशलेंद्र प्रताप सिंह प्रांत सद्भावना प्रमुख (आर एस एस) , वीरेंद्र साहू जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई, निश्चय बाजपाई जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भिलाई, बृज मोहन उपाध्याय, राम उपकार तिवारी, राजेंद्र कुमार सोनी शिवाजी सिंह मनोज तिवारी प्रदीप साहू अखिलेश वर्मा कालेज के विद्यार्थी व कालेज के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षका उपस्थित रहें ।






