मेयर नीरज पाल ने आत्मानंद स्कूल का किया निरीक्षण, स्कूल निर्माण के कार्यों की प्रोग्रेस लेकर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

शेयर करें

भिलाई ।। मेयर नीरज पाल ने आत्मानंद स्कूल श्री राम चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्राइंग डिजाइन के अनुरूप निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर विशेष रूप से मौजूद रहे। मेयर ने कहा कि स्कूल बिल्डिंग का निर्माणाधीन कार्य शीघ्र पूर्ण करें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने आत्मानंद स्कूल के लिए निर्धारित स्ट्रेंथ की जानकारी ली, इसके साथ ही उन्होंने खुर्सीपार क्षेत्र में हो रहे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल की पहल से श्री राम चौक में स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है

जिसमें लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, प्रिंसिपल रूम, स्टाफ रूम एवं 11 क्लास रूम तथा बालक और बालिका के लिए शौचालय की व्यवस्था होगी। एक करोड़ उन्चास लाख की लागत से बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। भवन का पूरा स्ट्रक्चर खड़ा हो गया है, कुछ कार्य शेष हैं जिसे पूरा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पुराने शाला भवन में सभी कमरों में टाइल्स, प्लास्टर, पुट्टी, पेंटिंग, विद्युतीकरण कराया जा चुका है।

टॉयलेट, सेफ्टीक तथा पूर्व से बने कमरों का रिनोवेशन भी किया जा चुका है, प्रथम तल पर सात कमरों का नया निर्माण किया गया है, इस प्रकार से 4 फेस के कार्य पूर्ण हो चुके हैं 1 फेस का काम प्रगति पर है, जिसे मेयर ने अतिशीघ्र पूर्ण करने अधिकारियों को कहा है। गौरतलब है कि निगमायुक्त रोहित व्यास ने आत्मानंद स्कूल के प्रोग्रेस को लेकर हाल ही में अधिकारियों की समीक्षा की थी और स्कूल के प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश उन्होंने बैठक में दिए थे। आज निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर, उप अभियंता नितेश मेश्राम एवं चंद्रकांत साहू आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply