देश भर के पंद्रह शहरों और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित ड्राइव टेस्ट पर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने रिपोर्ट जारी की

शेयर करें

दिल्ली // भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की सहायता से पंद्रह शहरों और आस-पास के क्षेत्रों- जालंधर, अंबाला, आइजोल, कोंटाई, इम्फाल, किशनगंज, पोर्टब्लेयर, बिलासपुर, ग्वालियर, मेरठ, अहमदनगर, चिकमंगलूर, वारंगल, कटक, कोयंबटूर, दो राजमार्गों मेरठ-आगरा, ग्वालियर-गुना और एक रेल मार्ग रायगढ़ से डोंगरगढ़ में जून 2022 को समाप्त तिमाही में ड्राइव टेस्ट आयोजित किए।

यह ड्राइव टेस्‍ट आवाज और डेटा सेवाओं के लिए सेलुलर मोबाइल टेलीफोन सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रदान की गई नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन करने के लिए आयोजित किए गए थे। आयोजित किए गए ड्राइव टेस्‍टों का विवरण नीचे दिया गया है:

क्रमांकशहरलाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (LSA)  
 जालंधरपंजाब
 अंबालाहरियाणा
 आइजोलपूर्वोत्तर
 इम्फालपूर्वोत्तर
 कोंटाईपश्चिमबंगाल
 पोर्टब्लेयरपश्चिमबंगाल
 किशनगंजबिहार
 बिलासपुरमध्यप्रदेश
 ग्वालियरमध्यप्रदेश
 मेरठउत्तर प्रदेश (पश्चिम)
 अहमदनगरमहाराष्ट्र
 चिकमंगलूरकर्नाटक
 वारंगलतेलंगाना
 कटकओडिशा
 कोयंबटूरतमिलनाडु
 ग्वालियर – गुना राजमार्गमध्य प्रदेश
 मेरठ – आगरा राजमार्गउत्तर प्रदेश (पश्चिम)
 रायगढ़-डोंगरगढ़ रेल मार्गमध्य प्रदेश

 

इस क्षेत्र में प्रचालन कर रहे सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क के लिए प्रमुख निष्पादन संकेतकों (केपीआई) का मूल्यांकन किया गया था। आवाज सेवाओं के लिए केपीआई – कवरेज; कॉल सेटअप सफलता दर(सीएसएसआर); ड्रॉप कॉल दर(डीसीआर), ब्लॉक कॉल दर(बीसीआर), हैंडओवर सफलता दर (एचओएसआर), आरएक्‍स गुणवत्ता हैं। डेटा सेवाओं के लिए केपीआई डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट, वेब ब्राउज़िंग डिले, वीडियो स्ट्रीमिंग डिले और विलंबता हैं।

संपूर्ण रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.analytics.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण के मामले में, कृपया, श्री आनंद कुमार सिंह, सलाहकार (क्यूओएस), से दूरभाष सं. +91-11-2323-0404 या ईमेल आईडी: advqos@trai.gov.in पर संपर्क करें।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply