निगमायुक्त रोहित व्यास ने ली समीक्षा बैठक, टैक्स वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास ने आज अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने समस्त प्रकार के टैक्स में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आयुक्त ने जोन आयुक्तों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्पैरो से समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें। बकायेदारों की सूची तैयार करें और टैक्स नहीं देने वाले लोगों पर निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई करें। जिन बकायेदारों को कुर्की वारंट जारी किया गया है अब जोन आयुक्त इन बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई करेंगे और इस माध्यम से टैक्स की वसूली की जाएगी l

इसके लिए राजस्व विभाग की टीम को भी बैठक में निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने एरिया में स्पैरो से समन्वय कर शत प्रतिशत वसूली करे। टैक्स वसूली को लेकर आयुक्त ने गहन समीक्षा की, उन्होंने संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर वसूली, शिक्षा उपकर, निर्यात कर वसूली, मोबाइल टावर के माध्यम से वसूली एवं दुकान किराए के माध्यम से होने वाली वसूली पर बारीकी से समीक्षा की। कम टैक्स वसूली को लेकर उन्होंने बैठक में नाराजगी जाहिर की। निगमायुक्त ने बैठक में कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्यालयीन समय का विशेष ध्यान रखें।

लेट, लतीफ आने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही होगी, इसके लिए उन्होंने निष्ठा एप की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डाक की फाइलें जिन्हें संबंधित विभाग में प्रेषित किया जाता है उन्हें अनावश्यक रूप से पेंडिंग न रखें, फाइल या पत्र मिलते ही उस पर उचित निर्णय लेते हुए शीघ्र कार्यवाही करे अन्यथा जिमेदारी तय की जाएगी। आयुक्त ने स्थापना शाखा की पूरी जानकारी ली अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित प्रकरण तथा लंबित प्रकरणों पर समीक्षा की।

इसके अलावा भवन अनुज्ञा शाखा से संबंधित कॉलोनी नियमितीकरण, बिल्डिंग परमिशन, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, प्रत्यक्ष भवन अनुज्ञा प्रणाली की प्रगति तथा वैध और अवैध कॉलोनी के बारे में विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी एवं बीके देवांगन, उपायुक्त रमाकांत साहू एवं नरेंद्र बंजारे, समस्त जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, विभाग प्रमुख तथा नोडल अधिकारी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply