ग्रामीण युवाओं की आयवृद्धि हेतु ए.सी.सी ट्रस्ट द्वारा फूड कार्ट वितरण

शेयर करें

जामुल ।। ए.सी.सी ट्रस्ट एवं सर्व सेवा समिति संस्था द्वारा संचालित दिशा उद्यमी परियोजना के अन्तर्गत युवाओं की आयवृद्धि हेतु चयनित छह लाभार्थियों को चारपहिया / तिपहिया फूड कार्ट का वितरण किया गया। सभी लाभार्थी पहले से ही सम्बन्धित व्यवसाय में लगे हुये थे किन्तु संसाधनों के अभाव में उचित व्यापार नहीं कर पाते था।

सभी लाभार्थियों ने एसीसी ट्रस्ट एवं सर्व सेवा समिति संस्था को इस सहयोग के लिये धन्यवाद प्रस्तुत किया। सभी लाभार्थियों ने आशा जताई की इस फूड कार्ट के माध्यम से उनकी पारिवारिक आमदनी बढ़ेगी और उनकी पारिवारिक स्थिति सुधरेगी।

कार्यक्रम में माइन्स मैनेजर राधेश्याम रे, पथरिया सरपंच चन्द्रिका प्रसाद साहू एवं नन्दनी खुन्दनी सरपंच वामन साहू तथा सी.एस.आर. मैनेजर संजय कुमार चौधरी ने उपस्थित होकर लाभार्थियों को फूड कार्ट का वितरण किया तथा लाभार्थियों को उनके बेहतर भविष्य के लिये शुभकामनायें दीं। उपस्थित समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा ए.सी.सी ट्रस्ट के इस प्रयास की भरपूर प्रशंसा की गई।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply