विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं को लाभान्वित करने विशेष मार्गदर्शन एवं जागरूकता शिविर

शेयर करें

राजनांदगांव // शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं को लाभान्वित करने के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा विशेष मार्गदर्शन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत कार्यालय जनपद पंचायत छुईखदान में सोमवार 17 अक्टूबर 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं कार्यालय जनपद पंचायत खैरागढ़ में बुधवार 19 अक्टूबर 2022 को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक विशेष मार्गदर्शन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है।

शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। योजनाओं की जानकारी एवं लाभ लेने के लिए इच्छुक हितग्राही शिविर में शामिल हो सकते है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे राइस मिल, हालर मिल, फ्लोर मिल, जैम, जेली, मुर्रा, बड़ी, चिवड़ा, मसाला उद्योग, आटा चक्की, पापड़ निर्माण, मिक्सचर निर्माण, बेकरी, चिप्स, टमाटर सॉस, मिठाई, रेडी-टू-ईट आदि उद्योगों की स्थापना के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अन्तर्गत हितग्राहियों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत, अधिकतम 10 लाख अनुदान एवं 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी प्राप्त होगा।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply