कलेक्टर ने धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किया सघन दौरा

शेयर करें

मोहला // कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय विकास कार्यों का जायजा लेने मानपुर विकासखंड के सुदूरवनांचल अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामों में मोटरसाइकिल से पहुंचे। कलेक्टर ने अधोसंरचना, रोड कनेक्टिविट, स्वास्थ्य, पेयजल, खाद्य, बिजली जैसी महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के मद्देनजर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर जयवर्धन ने मानपुर विकासखंड के ग्राम दोर्डे, मशियापारा, हुरेली के स्कूल, आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सुपोषण के संबंध जानकारी ली। सड़क, पुल-पुलिया, बिजली की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग को प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन हुरेली के जर्जर भवन को देखकर भवन निर्माण के लिए प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही 3 पुलिया के प्राक्कलन पीडब्ल्यूडी विभाग से तैयारी कराकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से एनीमिक महिला, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती माताओं को दिए जा रहे गरम भोजन के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर जयवर्धन ने ईमली के संबंध में जानकारी ली तथा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा परियोजना में इमली के उत्पादों को शामिल करने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए। ग्राम हुरेली के कितने बच्चे बाहर हास्टल, आश्रम एवं अन्य जिलों में अध्ययन हेतु गए हुए उनकी जानकारी तैयार करने बीआरसीसी को निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली तथा समुचित व्यवस्था करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम श्री अमित नाथ योगी, जनपद सीईओ श्री डीडी मंडले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply