शासकीय अस्पतालों से मृतक के शवों को ससम्मान उनके घर तक पहुंचाने वाहनों की हो पर्याप्त व्यवस्था : मुख्यमंत्री

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय अस्पतालों में उपचार के दौरान मृतक के शव को ससम्मान उनके घर तक ले जाने के लिए पर्याप्त शव वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देश में कहा गया है कि सभी जिला कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से समन्वय कर पर्याप्त संख्या में शव वाहनों की व्यवस्था करें ताकि मृतक एवं शोकाकुल परिजनों को ससम्मान उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था हो सके। गौरतलब है कि अनेक शासकीय अस्पतालों में स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा शव वाहनों की व्यवस्था की गई है, लेकिन कई बार ऐसी खबरें सामने आती हैं कि शोकग्रस्त परिवार को समय पर मृतक के शव को घर ले जाने के लिए वाहन मुहैया नहीं हो पाते।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply