रायपुर // छत्तीसगढ़िया सर्वसमाज महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन सक्ति मे सम्पन्न होगा जिसमे प्रदेश के समस्त समाज के प्रमुख सहित अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होंगे जिसमे आप सभी सादर आमंत्रित है। समय समय पर इस तरह का आयोजन अलग अलग प्रकोष्ठ द्वारा अलग अलग स्थानों पर सम्पन्न किया जाता रहता हैl
जिसमे अनु. जाती , अनु. जनजाती और पिछड़ा वर्ग के समस्त समाज प्रमुख सामाजिक स्तर से आर्थिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, राजनितिक, सामाजिक परिदृश्य इत्यादि सामाजिक मुद्दों पर समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान हेतू कटीबद्ध है। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि बिलासपुर सांसद माननीय अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम पटेल प्रदेश अध्यक्ष हरदिहा मरार पटेल समाज छ. ग., अतिविशिष्ट अतीथी रमेश यदु प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया सर्वसमाज महासंघ अन्य अतिथि एवं विशेष अतिथि दाऊ राम रत्नाकर प्रदेश अध्यक्ष बसपा छ. ग. अन्य अतिथि साथ मे उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की आयोजक मरार पटेल समाज छ. ग. है उक्त जानकारी बोधी राम निषाद प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़िया सर्वसमाज महासंघ ने दिया।






