धमधा ।। नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 06 की महिला मीना यादव पति परमानंद यादव उम्र 40 वर्ष प्रतिदिन की भांति वह अपने खेत सोनेसरार रोड में गई थी खेत के मेड में कांदी काटने के दौरान गड्ढा नुमा छेद से जहरीली मक्खी उड़ कर कई जगह डंक लगने से घायल हो गई थी जिसे गंभीर अवस्था में परिजनों आम जनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया जहाँ ईलाज के बाद छुट्टी दे दिया गया ।
वही दूसरे दिन 02 अक्टूबर को अचानक तबीयत बिगड़ जाने से ईलाज के लिए श्री शंकराचार्य हास्पिटल जुनवानी ले जाया गया वही ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई गौर तलब है कि खेत मे जो मक्खी काटने से मौत हुई है यह मक्खी कौन सा है जाँच का विषय है वही अभी क्षेत्र के धान फसल पकने की कगार पर है बीते 15 दिवस के बाद धान कटाई का समय हो जाएगा वही किसान अपने खेत कृषि कार्य के लिए हर हमेशा आना जाना लगा रहेगा कीड़े मक्खी का पहचान अति आवश्यक है
अन्यथा आने वाले समय में कई किसान इस जहरीले मक्खी के चपेट में आ सकते है जो भयावह स्थिति दिखाई दे रहा है स्थानीय कृषि विस्तार अधिकारी अथवा जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा कई किसान मौत के आगोस में समा जाएंगे वही श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल में हुई इस दुखद घटना के बाद भी पोस्ट मॉडम ना होना हॉस्पिटल प्रबंधन को कटघरा में होना पड़ सकता है आखिर ऐसे मरीजो का जांच होना अति आवश्यक है आखिर इस मौत के पीछे जहरीले मक्खी कीड़े है या कुछ और अनेको संदेहों को जन्म देता जा रहा है ।
जन हित में जमीनी स्तर से जांच होना अति आवश्यक है ताकि मौत का कारण पता चल सके मृतक गरीब असहाय परिवार को शासन स्तर से आर्थिक सहयोग राशि की आवश्यकता है तभी इनकी आर्थिक स्थिति सुधर पाएगी वही 3 अक्टूबर को स्थानीय मुक्ति धाम धमधा में अंतिम संस्कार में यादव समाज के अलावा सर्व समाज के लोग पहुच कर श्रद्धांजलि दिए।





