पर्यूषण पर्व, गांधी जयंती, उत्तम क्षमा एवं महावीर निर्वाण दिवस पर भिलाई निगम क्षेत्र में बंद रहेंगी मांस विक्रय की दुकानें, निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने दिए निर्देश

शेयर करें

भिलाई ।। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में पर्युषण पर्व दिनांक 30 सितंबर 2022 दिन शुक्रवार, गांधी जयंती 2 अक्टूबर दिन रविवार, पर्यूषण पर्व में सवंतसवरी व उत्तम क्षमा दिनांक 11 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार तथा महावीर निर्वाण दिवस दिनांक 24 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को समस्त मांस विक्रय केंद्र तथा पशुवध गृह एवं जीव हत्या बंद रखे जाएंगे।

निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने निर्देश जारी करते हुए सख्ती से इसका पालन कराने अधिकारियों को कहा है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के परिपत्र दिनांक 23 अगस्त 2006 एवं 13 दिसंबर 2007 के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित पशु वध इन त्योहारों के दिवस में बंद रखे जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने इसका आदेश प्रसारित कर दिया है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply