आईटीआई में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया अंकसूची एवं प्रमाण पत्र

शेयर करें

बेमेतरा // शासकीय औद्यगिक प्रशिक्षण संस्था बेमेतरा में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर संस्था के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को अंकसूची एवं प्रमाण पत्र (एन.टी.सी) प्रदान करने हेतु दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों ने बढ-़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय पं.जवाहर लाल नेहरू वाणिज्य कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. एम.डी. पटेल उपस्थित थे।

डॉ. एम.डी. पटेल के द्वारा श्री विश्वकर्मा, माँ सरस्वती एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्था प्रमुख श्री हरिसिंह राणा द्वारा स्वागत भाषण में उत्तीर्ण बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में अपने व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच व अपने कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा व लगन के सांथ कार्य करने की प्रेरणा दी गई। हर प्रशिक्षणार्थी को सरकारी नौकरी प्राप्त नहीं हो सकती है। किन्तु रोजगार के असीम संभावनाएं हैं, प्रायवेट क्षेत्र में भी कार्य करके व अपना स्वयं का रोजगार करके भी आजिविका चला सकते हैं। हमें स्वयं अपना रोजगार तैयार कर औरों को रोजगार देने की सोंच रखना चाहिए। तब ही आप देश के विकास में भगीदार बन सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ. एम.डी. पटेल ने आशीर्वाद स्वरूप बच्चों को अपने उद्बोधन में बताया कि आप कौशल प्रशिक्षण के पश्चात कुशल व्यवसायी बन सकते हैं। आज का युग मशीनरी  युग है। कोई भी कार्य बिना मशीन के नहीं होता है और कोई भी मशीन बिना बिजली के या बिना डीजल के नहीं चलती है। कोई भी कार्य बिना कम्प्यूटर के नहीं होता है। आप के बिना समाज में कोई भी कार्य नहीं हो सकता। इसलिए आप जैसे कुशल प्रशिक्षण प्राप्त लोगों की देश के विकास में बहुत योगदान है।

इसके पश्चात डॉ. पटेल के द्वारा उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र (एन.टी.सी.) प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती आशा मारकण्डेय, श्रीमती ज्योति भगत, श्रीमती हेमलता मंडले, जी.पी. बर्मा सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे। श्रीमती अरूणा फाटे द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। जी.पी. बर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply