वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का शिक्षक सम्मान एवं पुरस्कार वितरण सम्पन्न

शेयर करें

रायपुर ।। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ के सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा की अध्यक्षता में होटल एमरॉल्ड, रायपुर में रविवार 11 सितम्बर को शाम 4 बजे से आयोजित की गई. इस अवसर पर शिक्षक सम्मान एवं तीज महोत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार वितरण भी किया गया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शशि दुबे, सेवानिवृत्त प्राचार्य थी.

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने सभा को संबोधित करते हुए वर्ष भर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों से अवगत कराया एवं बताया कि संस्था के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज लोगों को एक मंच प्रदान कर उनके मध्य एकता और समरसता स्थापित करना है.

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक के रूप में कार्यरत श्रीमती नमिता शर्मा, श्रीमती अर्चना तिवारी, श्रीमती साधना उपाध्याय, राकेश तिवारी, भानु प्रकाश पाण्डेय को श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. साथ ही तीज महोत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि व संगठन के पदाधिकारियों ने उपहार प्रदान कर सम्मानित किया.

कार्यक्रम के समापन में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी को श्रद्धांजली अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया मंच संचालन महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा द्वारा व आभार प्रदर्शन महिला महासचिव सुमन मिश्रा द्वारा किया गया. बैठक के आयोजक बबीता मिश्रा एवं जितेन्द्र बाजपेई थे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मिथलेश रिछारिया, त्रिभुवन तिवारी, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, वसुधा तिवारी, विनोद ठाकुर, ललिता ठाकुर, सुलभा पाण्डेय, निकिता तिवारी, डा. कल्पना चौबे, नरहरि होता, रश्मि तिवारी, रमाकांत दुबे, अभिलाषा दुबे, पंजाबी महिला मंडल, बंगाली महिला मंडल, अलका मैडम व शिवम स्कूल से पुरस्कार विजेता आदि उपस्थित थे.

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply