अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण के लिए डाटा परीक्षण करने कलेक्टरों को जारी किए गए निर्देश

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण के संबंध में डाटा परीक्षण करने के लिए समस्त कलेक्टरों को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी कलेक्टरों को उनके जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के डाटा की जानकारी की प्रविष्टी आवश्यक रूप से छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के पोर्टल में सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कलेक्टरों को भेजे गए पत्र में जानकारी दी है l

अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण के संबंध में आयोग का पोर्टल आज 16 सितंबर 2022 से फिर से खोला जा रहा है। अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वे के लिए इन वर्गों के जिन व्यक्तियों ने आयोग के पोर्टल में अब तक पंजीयन नहीं कराया है या जो छूट गए हैं, उनके लिए पंजीयन का यह अंतिम अवसर है। राज्य में कुछ स्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग की अनुमानित जनसंख्या के अनुरूप डाटा प्राप्त नहीं हुए हैं। इसमें अपेक्षित प्रगति हेतु कलेक्टरों को जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के डाटा की जानकारी आयोग के पोर्टल में आवश्यक रूप से दर्ज कराने कहा गया है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply