अखिल भारतीय इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की रहेगी व्यवस्था

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर अब राज्य के ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों को अखिल भारतीय इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के साथ साथ CA/CS & CLAT, NDA जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ई.डब्ल्यू. एस. वर्ग के विद्यार्थियों के परिवार की आर्थिक कठिनाईयों को समझते हुए संवेदनशील निर्णय लिया है। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संबंधित विभाग को अनुसूचित जाति, जनजाति, और अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ ई.डब्ल्यू. एस. वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था करने के साथ ही कोचिंग में प्रवेश के लिए आवश्यक दिशा-निर्देंश जल्द तैयार करने के लिए भी कहा है।

गौरतलब है कि राज्य में अनुसूचित जाति और जनजाति के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए के लिए पहले से ही अखिल भारतीय इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं आदि के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था है। अब इस नई पहल के बाद ई. डब्ल्यू एस वर्ग के विद्यार्थियों को भी निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। 

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य के अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ई.डब्लू.एस. वर्ग के कुल 400 छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके तहत छात्र-छात्राओं को PMT, PET, NSTE, JEE main/advance, AIIMS, NEET, CA/CS & CLAT, NDA जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु कोचिंग मिलेगी। छात्र-छात्राओं को इन परीक्षाओं के लिए कोचिंग रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग एवं भिलाई में प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से दिया जाएगा।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply